महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आरआर पाटिल के अनुसार बाबली बैराज मामले में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के चलते तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को नांदेड़ जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले आरआर पाटिल ने शुक्रवार को तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बाबली बैराज की यात्रा के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे इलाके में कानून और व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।
पाटिल ने विधान परिषद को सूचित किया कि यदि चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घुसकर बाबली बैराज तक यात्रा करने की कोशिश की तो राज्य सरकार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। यदि जरूरी हुआ तो पुलिस नायडू को गिरफ्तार भी कर सकती है।
विधायकों और सांसदों के साथ नायडू की यह बाबली सिंचाई परियोजना तक की यह यात्रा शुक्रवार दोपहर को नादेड़ पहुंचने की संभावना है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार 2.74 टीएमसी पानी नादेड़ जिले के आठ हजार हेक्टेयर इलाके को सिंचित किया जाएगा।
हालांकि वर्ष 2006 में आंध्र सरकार इस परियोजना के विरोध में उच्चतम न्यायालय चली गई थी। पाटिल ने कहा कि न्यायालय ने महाराष्ट्र को बैराज बनाने की अनुमति दे दी थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 170 करोड़ के लागत की इस परियोजना में से 165 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है और न्यायालय के आदेशानुसार दरवाजे अभी नहीं लगाए गए हैं।
पाटिल ने कहा कि क्योंकि यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है, ऐसे में चंद्रबाबू की यह यात्रा गैरकानूनी हो गई है और इलाके में कानून तथा व्यवस्था के लिए संकट खड़ा कर सकती है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र का अच्छा पड़ोसी और राज्य अपने संबंधों को खत्म नहीं करना चाहता।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से ही आंध्र प्रदेश की ऐसी परियोजनाओं का समर्थन करता रहा है और उससे भी ऐसी ही अपेक्षा रखता है। इस मामले को विधान परिषद में शिवसेना के विधान परिषद सदस्य दिवाकर राउते ने उठाया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रविवार को परिणय सूत्र में बँध गईं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
हरिद्वार । मेला प्रशासन द्वारा बुधवार को अखाड़ों के साथ हुई बैठक में 30 मार्च के पर्व स्नान को शाही स्नान घोषित कर दिया। बैरागी अखाड़ों से ...
-
पं. राजेश शर्मा जुलाई माह में 22 तारीख को प्रकृति की अदभुत घटना खग्रास सूर्य ग्रहण के रूप में घटने जा रही है। सूर्यग्रहण कर्क राशि एवं पुष्य...
-
हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस में शनिवार रात सेना के एक कैप्टन व तीन जवानों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने बरेली से ...
-
धरहरा की चर्चा अब अमेरिका में बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल में एक ऐसा गाँ...
-
देश में एच 1 एन 1 का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है और चार और लोगों के इस बीमारी से मरने के साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार ...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...