बसपा ने आपराधिक छबि के लोगों से पार्टी को मुक्त कराने के अभियान के तहत लगभग 500 कार्यकर्ताओं और नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
बसपा के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में शनिवार को हुई जोनल कॉर्डिनेटरों और वरिष्ठ नेताओं की दो घंटे से ज्यादा चली बैठक में आपराधिक तत्वों को पार्टी से निष्कासित करने का अन्तिम निर्णय लिया गया।
मायावती ने शनिवार शाम यहाँ प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद जोनल कॉर्डिनेटर्स की अलग से बैठक ली। बैठक में रिपोर्ट के आधार पर मिर्जापुर मंडल को छोड़कर लगभग 500 आपराधिक छबि वाले लोगों को पार्टी से निकाल बाहर किया।
प्रवक्ता के अनुसार मिर्जापुर मंडल के जोन कॉर्डिनेटर नारायणदास अहिरवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का सही अनुपालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया।
इसके साथ ही आगे के लिए जोनल कॉर्डिनेटरों को निर्देश दिए गए हैं कि एक बार आपराधिक छबि वाले लोगों की सूची फिर से जाँच-परख लें कि गलती से किसी ऐसे व्यक्ति को तो नहीं निकाल दिया गया है, जिसकी कोई अपराधी छबि नही है और फिर उस सूची को 13 मई तक बनाकर लखनऊ लाएँ।
जोनल कॉर्डिनेटरों की बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी की ब्राह्मण समाज भाईचारा समिति एवं मुस्लिम समाज भाईचारा समिति की अलग से बैठकें लीं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...