उच्चतम न्यायालय ने अंबानी बंधुओं के बीच गैस आपूर्ति और कीमत निर्धारण के संबंध में अपना फैसला शुक्रवार को सुरक्षित रखा जबकि सरकार ने कहा कि देश की प्राकृतिक गैस पर मालिकाना हक उसका है।
इस मामले की सुनवाई करने वाली मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन, न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायाधीश पी सदाशिवम की पीठ के समक्ष सोलिसीटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने आज कहा कि उत्पादन साझेदारी अनुबंध (पीएससी) के तहत प्राकृतिक गैस पर मालिकाना हक सरकार का है और स्वत: ही यह अनुबंध ठेकेदार के पास नहीं चला जाता। मामले की सुनवाई 20 अक्टूबर को शुरू हुई और यह 26 दिनों तक चली।
पहले छह दिन की सुनवाई के बाद न्यायाधीश आरवी रवीन्द्रन ने इस आधार पर खुद को इससे अलग कर लिया कि उनके पास आरआईएल और आरएनआरएल दोनों के शेयर हैं।
इससे पहले अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी आरएनआरएल ने कहा कि गैस का मालिकाना हक अनिवार्य रूप से ठेकेदार अर्थात मुकेश अंबानी समूह के पास है। इस पर सुब्रमण्यम ने कहा कि पीएससी यह स्पष्ट करता है कि सरकार गैस की एकमात्र मालिक है और मालिकाना हक ठेकेदार के पास तभी जाता है जब वह खरीदार को गैस की बिक्री करता है।
उन्होंने अपनी दलील में कहा कि सरकार के पास पीएससी है। कृपया इसका संरक्षण करें और इसके गलत विश्लेषण की अनुमति नहीं दें अन्यथा इससे भविष्य में कठिनाई होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
प्रेग्नेंसी के दौरान नाजुक हालत से जूझ रही एक भारतीय महिला की आयरलैंड के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बचाया जा सकता था मगर डॉक्...