14 दिसंबर, 2009
बनिकपुर पर ट्रेनों का ठहराव शुरू
पूर्व मध्य रेल के सोनपुर के मंडल प्रबंधक आर. के अग्रवाल सोमवार को सुबह नवगछिया व कटरिया स्टेशन के बीच बनिकपुर हाल्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद शिलालेख का अनावरण किया तथा पहली टिकट खरीदकर टिकट खिड़की का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि आप लोग बिना टिकट यात्रा और चैन पुलिंग नहीं करेंगे। अगर बिना टिकट या चेन पुलिंग करते हैं तो इसका सीधा असर हाल्ट के विकास पर पड़ेगा। उन्होंने हाल्ट से महीने में एक लाख से ज्यादा आय की वृद्धि होने पर गाडि़यों की संख्या में वृद्धि करने की भी बात कही। बताया कि एक स्टेशन जाने में मात्र दो रुपया देना है। इतना सस्ता साधन रिक्शा तो क्या कोई साइकिल से भी नहीं मिलेगा। अगर आप लोगों के सहयोग से हाल्ट सही ढंग से चलते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा तो क्रासिंग स्टेशन तक की सारी सुविधाएं धीरे-धीरे स्वत: प्राप्त होती चली जाएगी। उद्घाटन मौके पर उपस्थित स्थानीय विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने राज मार्ग से बनिकपुर हाल्ट तक आने के लिए सड़क की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्र्वासन दिया तथा नवगछिया में एक सड़क ओवरब्रिज बनवाने की मांग मंडल रेल प्रबंधक से की। समारोह को राजद के जिला प्रवक्ता राजेन्द्र यादव, जिला पार्षद अरविन्द कुमार यादव, मुरली पंचायत के मुखिया सुबोध साह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम डीके वर्मा, डीइएन मो. महबूब आलम, डीओएम विनीत कुमार, अरविन्द रजक, विवेक मोहन, मनीष कुमार एस.के लाल, डीसीआई नील रतन अम्बष्ट, टीआई केदार नाथ झा के अलावा आरपीएफ एवं जीआरपी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह स्थल पर कई प्रबुद्ध ग्रामीण व बुद्धिजीवियों के अलावा युवक और बच्चे भी उपस्थित थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
प्रेग्नेंसी के दौरान नाजुक हालत से जूझ रही एक भारतीय महिला की आयरलैंड के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बचाया जा सकता था मगर डॉक्...