19 दिसंबर, 2009
अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
भाकपा माले के पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि और राष्ट्रव्यापी संकल्प दिवस पर शनिवार को नवगछिया खादी भंडार में भूमि सुधार विकास के सवाल पर जन कन्वेंशन आयोजित किया गया। जहां दो मिनट का मौन रखकर कामरेड को श्रद्धांजलि दी गयी और जोरदार नारों के बीच उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे माले के जिला कमेटी के सदस्य रुपेश ने विनोद मिश्र का नक्सलबाड़ी आन्दोलन व भाकपा माले के विकास-विस्तार में उनकी भूमिका को बताते हुए उन्हें एक महान क्रांतिकारी एवं स्वप्न दृष्टा बताया। उद्घाटन करते हुए जिला सचिव एस. के शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान में लगातार बढ़ती महंगाई, छटनी, बेरोजगारी और भूखमरी के बोझ से जहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं वहीं आम-आवाम लड़खड़ा रहा है। वहीं दूसरी ओर केन्द्र व राज्य सरकारों ने कारपोरेट कम्पनियों द्वारा भारत के संसाधन और गरीबों की जमीन लूट के पक्ष में सर्वसम्मति जाहिर कर दी है। कहा कि भूमि सुधार के बिना विकास की बात बेईमानी है। अध्यक्षता माले नेता शंकर दास ने किया, जिसको जिला कमेटी के सदस्य बिन्देश्र्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, खरीक के प्रमोद यादव, बिहपुर के सुधीर यादव, रंगरा के सुनील, जिला कमेटी सदस्य पुरुषोत्तम दास, रेणु देवी, संथाल, सुरेश कुंवर, सुनील के अलावा सभी शाखा सचिवों ने भी संबोधित किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...