सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अहम प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए तालिबान प्रशिक्षित आतंकवादियों के तीन महानगर कोलकाता, मुंबई और दिल्ली तथा एक राज्य गुजरात में घुसपैठ कर लेने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इन शहरों और गुजरात को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और बंबई स्टॉक एक्सचेंज तथा कोलकाता अमेरिकी वाणिज्य दूतावास इस ‘फिदायीन’ दस्ते के मुख्य निशाने पर है।
अधिकारी ने कहा कि नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय, कोलकाता बंदरगाह और कुछ रक्षा प्रतिष्ठानों के भी ‘पख्तून जैसे दिखने वाले आतंकवादियों’ के निशाने पर होने की आशंका है। इन रक्षा प्रतिष्ठानों की पहचान नहीं हो सकी है।
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के घुसपैठ करने से कुछ दिन पहले उनके कुछ ‘मददगारों’ ने मुंबई दौरा किया ताकि वहाँ का मुआयना किया जा सके और आतंकवादियों के ठहरने के संभावित होटलों और विश्राम गृहों के बारे में उन्हें सूचना दे सकें।
अधिकारी ने कहा कि संबंधित प्रशासन को आतंकवादियों के निशाना बनाए जा सकने वाले प्रतिष्ठानों के अंदर और आसपास सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक, देश में घुसपैठ कर चुके ये आतंकवादी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की मदद से दिल्ली में फरवरी में होने वाले हॉकी विश्व कप और गुजरात के कुछ सार्वजनिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं।
अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात सरकार तथा दिल्ली पुलिस को पहले ही सतर्क कर हमले के खतरे वाले स्थानों की सुरक्षा कड़ी करने के जरूरी उपाय करने के निर्देश दे चुका है। उनसे विशेषकर हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनस तथा होटलों में गश्त बढ़ाने को कहा गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
प्रेग्नेंसी के दौरान नाजुक हालत से जूझ रही एक भारतीय महिला की आयरलैंड के एक अस्पताल में मौत हो गई। महिला को बचाया जा सकता था मगर डॉक्...