राजधानी के माँस व्यापरियों और सरकार के एक दशक से अधिक समय से एक मुद्दे पर विवाद करने और लगातार शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने के चलते उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत अनिश्चितकाल तक इस विवाद की निगरानी नहीं कर सकती।
शीर्ष अदालत ने कहा कि न तो माँस व्यापारी स्थानांतरण से इनकार कर सरकार को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और न ही सरकार उनकी समस्याओं को हल करने से इनकार कर सकती है।
न्यायमूर्ति वीएस सिरपुरकर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने माँस व्यापारियों और बूचड़खाने के व्यापार से जुड़े अन्य लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन से संपर्क करने के निर्देश दिए और आगाह किया कि अगर सरकार अपने कर्तव्य के निर्वहन में नाकाम रहती है तो अदालत सरकार से काम करवा सकती है।
न्यायमूर्ति सायरिएक जोसेफ और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा भी इस पीठ के सदस्य थे। सरकार के वकील के माँस व्यापारियों के मामले पर ‘विचार’ करने की बात कहने पर पीठ ने फटकार लगाते हुए कहा कि विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। आप इसे करें। हम कोई भी विलंब बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर सरकार नहीं करती है तो हम जानते हैं कि इसे कैसे करवाया जाता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...