पिछले साल यहाँ रेलवे भर्ती परीक्षा देने आए उत्तर भारतीयों पर हमले और दंगा करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक स्थानीय अदालत में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और 20 अन्य लोगों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया तथा मनसे सदस्यों पर अपने अध्यक्ष के इशारे पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।
यहाँ एक मजिस्ट्रेट के समक्ष दाखिल 73 पन्नों के आरोपपत्र के अनुसार मनसे के जिन 20 कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर प्रश्नपत्र फाड़े वे राज ठाकरे के इशारे पर काम कर रहे थे। जब मजिस्ट्रेट ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की अदालत में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए उनका नाम लिया तो राज ने कठघरे के पास खड़े हुए कहा- ‘हाँ'। अन्य आरोपियों ने ‘जी’ कहकर उपस्थिति दर्ज कराई।
आरोपपत्र में पिछले साल 19 अक्टूबर को हुए घटनाक्रम का विवरण है, जिसमें उपनगर बांद्रा के चेतना कॉलेज में रेलवे भर्ती परीक्षा देने आए उत्तर भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मनसे कार्यकर्ताओं ने रेलवे द्वारा अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए उत्तर भारत के अखबारों में विज्ञापन दिए जाने का विरोध किया था और इस दौरान हमला हुआ था।
आरोपपत्र की प्रति सभी आरोपियों को दे दी गई। आरोपपत्र में 32 गवाहों के बयान भी हैं। परीक्षा अधीक्षक और गवाह मंगला कदम ने अपने बयान में कहा कि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे के आसपास मनसे समर्थकों का एक समूह नारे लगाते हुए परीक्षा हॉल में घुस आया और उन्होंने 15 प्रश्नपत्रों को फाड़ दिया तथा परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को धमकी दी।
आरोपपत्र के मुताबिक भीड़ नारे लगा रही थी- ‘राज ठाकरे का आदेश मानना है, परीक्षा बंद कराना है,' क्योंकि सब लोग बिहार और यूपी के हैं। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 142, 144, 145, 153 (ए), 153 (बी), 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को आरोपपत्र की प्रति सौंपने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 सितंबर 2010 की तारीख मुकर्रर की। राज को पिछले साल 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन बांद्रा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...