अमेरिका में अगले महीने होने वाली समूह-20 के शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की अपने चीनी समकक्ष वेन जियाबाओ से मिलने की कोई योजना नहीं है। साथ ही भारत ने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखाGet Fabulous Photos of Rekha पर घुसपैठ में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है।
चीन द्वारा घुसपैठ संबंधी हाल की रिपोर्टों को तवज्जो नहीं देते हुए सरकार ने इसे 'मीडिया हाइप' बताया और कहा कि आम लोगों की धारणा के विपरीत वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति शांतिपूर्ण है।
विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा कि पिट्सबर्ग में समूह-20 के शिखर सम्मेलन चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता और अपने समकक्ष के साथ बैठक की सिंह की कोई योजना नहीं है। चीनी घुसपैठ के संबंध में प्रधानमंत्री की शुक्रवार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर निरुपमा राव ने कहा कि जहाँ तक इस सवाल की बात है, हम सभी द्विपक्षीय हितों वाले मुद्दों पर लगातार संपर्क में हैं और हमारे बहुआयामी संबंध समय के साथ परिपक्व हुए हैं। दोनों देशों के नेतृत्व के बीच संपर्क कायम है और हर समय संवाद कायम है।
चीनी घुसपैठ : घुसपैठ के बारे में निरुपमा राव ने कहा कि इस संबंध में मीडिया में खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि जमीनी सच्चाई के आधार पर स्थिति के बारे में मेरी धारणा है कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की घटनाओं में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...