प्रधानमंत्री ने नीतीश की पीठ ठोंकी

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘अच्छा काम’ करने के लिए तारीफ की। नीतीश बिहार की विकास योजनाओं और सूखे की स्थिति से निपटने के लिए और ज्यादा केन्द्रीय मदद की माँग को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने गए थे।
नीतीश ने प्रधानमंत्री से कोसी पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पैकेज के बारे में जल्द से जल्द निर्णय लेने का भी अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बिहार आने का भी न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जदयू-भाजपा शासित बिहार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए नीतीश से कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं। आप बिहार में बदलाव लाए हैं।
इस बीच नीतीश ने प्रधानमंत्री से उनके सात रेस कोर्स रोड स्थित सरकारी निवास पर करीब पंद्रह मिनट की मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के तीसरे चरण का काम जल्द शुरू करने, राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव और उन्हें उन्नत बनाने के लिए केन्द्रीय आवंटन को बढ़ाने तथा राजमार्ग के निर्माण और रखरखाव पर खर्च की गई करीब सात सौ करोड़ रुपए की राशि बिहार को वापस करने की माँग की।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...