
अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामाबाद में स्थित अपने सभी अमेरिकी सहायता केंद्रों को अज्ञात व्यक्तियों से धमकी मिलने के कारण बंद कर दिया है। इन धमकियों के पीछे तालिबान आतंकवादियों का हाथ होने की आशंका है।
पाकिस्तानी मीडिया ने कहा है कि अमेरिका द्वारा चलाए जा रहे दो अमेरिकी सहायता केंद्र के अधिकारियों को टेलीफोन पर धमकी मिलने के बाद राजधानी के सभी अमेरिकी सहायता केंद्रों को बंद कर दिया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने अपने सहायता केंद्र के अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतने को कहा है। सहायता केंद्र में काम कर रहे पाकिस्तानी अधिकारियों को अपने घरों से ही काम करने को कहा गया है।
इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की सुरक्षा मजबूत कर दी गई है तथा संयुक्त राष्ट्र और दूसरे विदेशी संगठनों के कार्यालयों पर भी सतर्कता बढा दी गई है।