मानवाधिकार संवर्धन एवं चीन से तिब्बत की स्वायत्तता के लिए अहिंसक आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
स्लोवाकिया के जॉन लेंगोस पुरस्कार से उन्हें यहाँ के एक थियेटर में सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने पर दलाई लामा ने कहा कि इससे चीन और तिब्बत के लिए ‘आपसी सहमति वाले समझौते' की दिशा में उनके प्रयासों को बल मिलेगा।
जॉन लेंगोस फाउंडेशन उन लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित करता है, जो मानवीय गरिमा तथा आजादी के लिए काम करते हैं।
दलाई लामा मंगलवार को यहाँ पहुँचे। ब्रातिस्लावा के मेयर ने आज उनसे मुलाकात की। उनका विपक्षी नेताओं तथा जनता से मिलने का कार्यक्रम भी है। वे गुरुवार को प्राग जाएँगे। (भाषा)
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद जयपुर राजघराने की तमाम संपत्ति तीन हजार करोड़ के कितने टुकड़े होंगे अभी तय नहीं . वसीयत सामने आने से पहल...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
ताइवान में अगले महीने होने जा रही एक शादी असामान्य शादियों के इतिहास में सबसे अधिक असामान्य साबित हो सकती है। बीबीसी संवाददाता सिंडी सुई क...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...