22 सितंबर, 2009
राखी के बाद राहुल का स्वयंवर
रियलिटी शो बिग बास-2 से सुर्खियों में रहे राहुल महाजन अब एक और टीवी शो में अपने लिए दुल्हन खोजेंगे। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल ने स्पष्ट किया कि परिवार बसाने के बाद वह राजनीति के मैदान में भी कदम रखेंगे। एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर राखी का स्वयंवर के बाद अब स्वयंवर-2 के तहत आरडीएलजे-राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे शो शुरू होगा। 30 एपीसोड वाले इस रियलिटी शो में राहुल की दुल्हन बनने के लिए देश भर से 16 सुंदरियां हिस्सा लेंगी। शो इस साल दिसंबर में शुरू होगा। राजधानी में कार्यक्रम की लांचिंग के मौके पर मीडिया से मुखातिब राहुल ने कहा, जीवन में आए कई उतार-चढ़ाव के बाद अब मैं नए सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहते हूं। मैं शादी करके परिवार बसाना चाहता हूं। पहली पत्नी श्वेता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने केवल इतना कहा, वह आज भी मेरी दोस्त है। बहन पूनम महाजन के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल ने कहा, मैं उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगा। खुद के राजनीति में आने के बारे में राहुल ने कहा, 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले परिवार बसाकर मैं सामाजिक और आर्थिक तौर पर स्थिरता हासिल कर लूंगा। इसके बाद राजनीति में कदम रखूंगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...