बटला हाउस मुठभेड़ में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा के परिजनों को मुठभेड़ के एक साल बाद भी मुआवजे की रकम का इंतजार है।
शहीद शर्मा के वायोवृद्ध पिता नरोत्तम शर्मा ने कहा कि मैंने सभी अधिकारियों से मुलाकात की, कहाँ-कहाँ नहीं गया, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला। मुंबई हमले के बाद सभी पीड़ित परिजनों ने सरकारी सहायता प्राप्त की, लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला। पिछले साल 19 सितंबर को बटला हाउस में हुई मुठभेड़ में एनकाउंटर विशेषज्ञ शर्मा को एक कथित आतंकवादी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो कथित आतंकवादी भी मारे गए थे।
शहीद शर्मा की माँ देवेन्द्री देवी ने कहा कि मैं अपने बेटे की कमी महसूस करती हूँ, लेकिन उसके बलिदान पर मुझे गर्व है।
हालाँकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया शहीद शर्मा की पत्नी माया की एकमुस्त 25 लाख रुपए देने का आवेदन दिल्ली सरकार के समक्ष प्रक्रियागत है। शहीद शर्मा की पहली बरसी के मौके पर आतंकवाद निराधी मंच के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने इस तरह के मामले को देखने के लिए एक समन्वय समिति बनाने की माँग की थी।
बिट्टा ने कहा कि क्या आप यह चाहते हैं कि यह बुजुर्ग दंपति जाएँ और अपने अधिकार की माँग करें। यह सरकार का काम है। इस तरह के मामले को देखने के लिए मैं सरकार से एक समन्वय समति के गठन करने की गुजारिश करता हूँ।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...