लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बिहार के लोगों को सच्चा सीधा और परिश्रमी बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वे जिस क्षेत्र में जाते हैं अपनी मेहनत से वहां का कायाकलप कर देते है. इस क्रम में उन्होंने देश में दिल्ली गुजरात और लेह सहित मॉरिशस फिजी त्रिनिदाद-टोबैगो सूरीनाम की मिसाल दी.
बिहार विधानसभा परिसर में अपने सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में मीरा ने कहा कि दूसरे देशों और प्रदेशों को चमकाने वाले बिहार के निवासियों से अपने प्रदेश में क्या चूक हो जाती है कि वे उसके कायाकलप में पिछड़ जा रहे हैं. बिहार को तीर्थंकर महावीर भगवान बुद्ध चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य शेरशाह सूरी की धरती बताते हुए मीरा ने कहा कि राज्य ने कई ऐसे रत्न दिए जिनका प्रकाश पूरे विश्व को प्रकाशित कर रहा है. अपने को बिहार की बेटी की संज्ञा देते हुए मीरा ने कहा कि उनका जन्म पटना के कदमकुआं में हुआ था और बाद में दिल्ली में पली-बढीं पर आज फिर उनकी कर्मभूमि बिहार ही है.
बिहार के दर्द-तकलीफ को अपना दर्द-तकलीफ बताते हुए मीरा ने कहा कि बिहार की प्राकृतिक बनावट ऐसी है इसका एक भाग हर वर्ष बाढ से प्रभावित होता है और दूसरा हिस्सा सूखा से प्रभावित हो जाता है. मीरा ने गत वर्ष कोसी नदी की बाढ़ और बिहार सहित देश के अन्य भागों में पड़ रहे सूखे के लिए उन्नत देशों द्वारा वातावरण के साथ खिलवाड़ का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में प्रति व्यक्ति प्रत्येक वर्ष जहां चार टन कार्बनडाईआक्साईड का उत्सर्जन किया जा रहा है वहीं भारत में प्रति व्यक्ति इसका आंकडा केवल एक टन है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...