रोहतक में समान गोत्र के लड़के से प्रेम संबंध पर आपत्ति के बाद एक लड़की ने माता-पिता सहित परिवार के सात लोगों को जहर देकर और गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार राव ने कहा कि सोनम और उसके प्रेमी नवीन को जिले के कबूलपुर गाँव में तकदीरसिंह नाम के व्यक्ति के घर गत 14 सितंबर को हत्याएँ करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे के प्यार में थे, लेकिन लड़की के परिवार को इससे एतराज था, क्योंकि वे दोनों समान गोत्र और एक गाँव के थे।
राव ने कहा कि एक दिन लड़के ने कथित तौर पर जहर खरीदा। लड़की ने उसे खाने में मिलाया और परिवार के सदस्यों को वह खाना परोस दिया।
पुलिस ने कहा कि जब परिवार के सदस्य बेहोश हो गए तो सोनम ने नवीन को अपने घर बुलाया और दोनों ने माता-पिता सुरेंद्र और प्रोमिला, दादी भूरी, भाई अरविंद और तीन नाबालिग भाई-बहन विशाल, सोनिका और मोनिका की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।
सभी सात लोग मंगलवार सुबह बिस्तर पर मृत पाए गए। पुलिस ने परिवार के एक रिश्तेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कहा कि सोनम बाथरूम में बेहोश पाई गई। गहन जाँच के बाद शक की सूई लड़की की ओर ही घूमी।
पुलिस के मुताबिक लड़की के दादा तकदीरसिंह बच गए, क्योंकि उन्होंने बहुत कम खाना खाया था। वे जाहिर तौर पर इसलिए बच गए, क्योंकि वे घर के बाहर सो रहे थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...