मुशर्रफ की सुरक्षा पर रोज 20 लाख खर्च
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की सुरक्षा ब्रिटेन सरकार को खासी महँगी साबित हो रही है। ब्रिटेन के एक अखबार ने खुलासा किया है कि मुशर्रफ की सुरक्षा पर सरकार को प्रतिदिन 25000 पाउंड (करीब 20 लाख रुपए) की चपत लग रही है।
द टाइम्स ने अपनी खबर में कहा है कि मेट्रोपोलिटन पुलिस स्पेशलिस्ट प्रोटेक्शन यूनिट (एसओआई) ने पश्चिमी लंदन में रह रहे मुशर्रफ की सुरक्षा के लिए 10 महिला-पुरुषों के दल को तैनात कर रखा है, जो 24 घंटे मुशर्रफ की सुरक्षा में रहते हैं।
मुशर्रफ इस घर में पिछले चार महीने से रह रहे हैं। हालाँकि वे अपनी सुरक्षा के लिए कुछ सेवानिवृत पाकिस्तानी कमांडरों की सेवा लेते हैं, लेकिन रॉयल एंड वीआईपी एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में उन्हें ज्यादा सुरक्षा देने का फैसला हुआ।
स्कॉटलैंड यार्ड को भी चिंता है कि सार्वजनिक स्थानों पर मुशर्रफ के जीवन को किसी भी तरह का खतरा मासूम नागरिकों के लिए भी खतरा साबित हो सकता है।
पाकिस्तान मूल के पीयर लॉर्ड नजीर अहमद ने इस संबंध में सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग को बंद करने के लिए गृह सचिव एलन जोंसन को पत्र लिखा था। इसके बाद उन्होंने मुशर्रफ की सुरक्षा पर खर्च के बारे में संसद में प्रश्न किया।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार को मुशर्रफ की सुरक्षा की समीक्षा करने की जरूरत है। ब्रिटेन में कई ऐसे लोग हैं, जो पुलिस के इन जवानों की सेवा ले सकते हैं, दूसरी ओर मुशर्रफ निजी सुरक्षाकर्मियों की भी सेवा लेने में सक्षम हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...