सूखे की मार से परेशान किसानों के चेहरे पर मुस्कान फैलाने की एक कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से हुई है। सरकार ने सभी महत्वपूर्ण खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)में खासी वृद्धि करने का फैसला किया है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए)की गुरुवार को हुई बैठक में धान के एमएसपी में 100 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर में 300 रुपये व मूंग के एमएसपी में क्रमश: 240 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। तिल के एमएसपी में 100 रुपये की वृद्धि की गई है।
सरकार को उम्मीद है कि मानसून में देरी के बावजूद किसान धान और तिलहन की खेती की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे। एमएसपी बढ़ने से किसान बिरादरी को तो राहत मिलेगी ही, साथ ही अनाज संकट का खतरा भी कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीसीईए की बैठक में हुए इस फैसले के बारे में गृह मंत्री पी। चिदंबरम ने संवाददाताओं को जानकारी दी। चिदंबरम ने बताया कि सामान्य धान का एमएसपी 850 रुपये से 100 रुपये बढ़ाकर वर्ष 2009-10 के लिए 950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ग्रेड-ए धान का एमएसपी अब 880 रुपये के बजाय 980 रुपये होगा। इस तरह इसमें भी 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दलहन में अरहर का एमएसपी 300 रुपये बढ़ाकर 2300 रुपये(15 फीसदी वृद्धि) और मूंग का 240 रुपये बढ़ाकर 2760 रुपये (9।52 फीसदी वृद्धि) किया गया है। तिलहन में तिल का एमएसपी 100 रुपये बढ़ाने के बाद अब 2850 रुपये (3.64 फीसदी वृद्धि) होगा। जबकि बाजरा, मकई, रागी, उड़द, सोयाबीन, नारियल, सूरजमुखी, कपास के एमएसपी को चालू वित्त वर्ष 2009-10 के लिए यथावत रखा गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
देशभर में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द जेट एयरवेज के चा र सौ पायलट सोमवार रात सार्वजनिक छुट्टी पर चले गए। इसके चलते देशभर में कंपन...