उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में फैले जापानी इंसेफलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) से आठ बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक मरने वालों की संख्या 160 पर पहुँच गई है।
जिले के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि मौत के यह नए मामले पिछले तीन दिनों के हैं। इस दौरान इस महामारी से दस से ज्यादा पीड़ित अस्पताल में भर्ती भी हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इस बीमारी से ग्रसित 105 रोगियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह भयावह बीमारी सूअरों में पाए जाने वाले एक वाइरस से फैलती है और मच्छरों से मानव शरीर में आ जाती है।
इसका सीधा असर दिमाग पर होता है। हर साल इस मौसम में जापानी इंसेफलाइटिस से सैकड़ों बच्चों की मौत हो जाती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने आंध्रप्रदेश की अप्रत्याशित बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के. रोसैया ने दी। कुछ पार...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
कल्पना कीजिए, आप जिस ट्रेन में बैठे हैं वह तीन घंटे पहले ही स्टेशन छोड़ दे। और अगर आपको मालूम पड़े कि जो ट्रेन सरपट दौड़ी जा रही है...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमिताभ ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उनकी बहू को स्वाइन फ्लू नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐश्वर्या की हालत में सुधार...
-
इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों से अनाप-शनाप पैसे वसूल करने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपोलो अस्पताल को करारी फटकार लगाई। मुख्य न्याया...
-
श्रीलंकाई ने रांगिरी दाम्बुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 36 रनों से हरा दिया। टॉस हा...
-
वैश्विक शेयर बाजारों की कमजोर चाल के प्रभाव में सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले। आज सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा गिरक...
-
रांची विश्वविद्यालय को विकास मद में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में कुल 7.8 करोड़ रूपये मिलेंगे। यह राशि दसव...