ओलिम्पिक के नायक मुक्केबाज विजेंदरसिंह और पहलवान सुशील कुमार तथा चार बार की विश्व चैम्पियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के इतिहास में पहली बार तीन खिलाड़ियों को अलग-अलग भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्हें 7.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और नई तरह से डिजाइन की गई प्रतिमा भेंट की गई।
इसके अलावा 15 अन्य खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रपति भवन के अशोक हाल में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से वर्ष 2008 के लिए अर्जुन पुरस्कार हासिल किए। इनमें क्रिकेटर गौतम गंभीर, दुनिया की सातवें नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, एशियाई शतरंज चैंपियन तानिया सचदेव और हॉकी खिलाड़ी इग्नेस टिर्की प्रमुख हैं।
खेल रत्न विजेताओं की तरह अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को भी नई डिजाइन की गई प्रतिमा और प्रत्येक को पाँच लाख रुपए का पुरस्कार मिला।
पिछले पाँच साल में पहली बार किसी क्रिकेटर को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। इससे पहले अंतिम बार 2003 में ऑफ स्पिनर हरभजनसिंह को अजरुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में जगह मिली थी। गंभीर अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं और सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...