जसवंतसिंह को मेनका गाँधी ने सराहा
भाजपा सांसद मेनका गाँधी ने जिन्ना पर विवादास्पद पुस्तक लिखने के बाद पार्टी से निष्कासित सांसद जसवंतसिंह को बेहद शरीफ और ईमानदार व्यक्ति बताते हुए उनकी पुस्तक पर कोई टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि पुस्तक को ठीक से पढ़े बिना उस पर टिप्पणी करना तर्कसंगत नहीं है।
अपने संसदीय क्षेत्र आंवला के बुधियहि गाँव में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से मेनका ने कहा कि 'जसवंत सिंह की जिन्ना पर लिखी पुस्तक में खासी जटिलताएँ हैं और उस पर पूरी तरह मंथन किए बिना प्रतिक्रिया व्यक्त करना तर्कसंगत नहीं है।’
जसवंतसिंह के विरुद्ध पार्टी आलाकमान की कार्रवाई से असहमत दिखीं मेनका ने पार्टी के निर्णय पर तो कुछ नहीं कहा, मगर जसवंतसिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि जसवंतसिंह बेहद शरीफ और ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने पार्टी मे मचे घमासान पर चिंता जताते हुए कहा कि पार्टी के छोटे बड़े नेता बयानबाजी कर पार्टी के अनुशासन को तार-तार कर रहे हैं।
मेनका ने पार्टी में युवकों की भागीदारी बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आज का युवा अपनी जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम है और उस पर अधिक से अधिक भरोसा किया जाना चाहिए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...