पाकिस्तान की विदेश सेवा में शामिल होने वाले पहले हिंदू ज्ञानचंद ने रविवार को कहा कि वे सहिष्णु और समान अवसर प्रदान करने वाले समाज के रूप में’ देश की सही तस्वीर पेश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
ज्ञानचंद को सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज परीक्षा में पास होने के बाद विदेश सेवा के लिए चयनित किया गया। चंद ने एक टेलीविजन समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान यह बात कही।
दक्षिणी सिंध प्रांत के थारपारकर के निवासी ज्ञानचंद ने कहा कि विदेश सेवा के अधिकारी के तौर पर उनके चयन ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के बीच संदेश प्रेषित किया है कि पाकिस्तान में उनके लिए समान अवसर उपलब्ध हैं।
ज्ञानचंद ने कहा कि उनका चयन हिंदू युवकों को और कठोर श्रम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा कि वे भी पाकिस्तान में किसी भी पद तक पहुँच सकते हैं, बशर्ते वे साबित कर दें कि वे पद के योग्य हैं।
ज्ञानचंद विदेश सेवा अकादमी में इस महीने की शुरुआत में विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विदेश सेवा में शामिल हुए। पाकिस्तान की 16 करोड़ से अधिक की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी दो फीसदी से भी कम है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...