स्वाइन फ्लू का काला साया गुरुवार को और गहरा हो गया। इसके चलते दिल्ली में जहाँ एक महिला और एक युवक ने जिंदगी से नाता तोड़ लिया, वहीं कर्नाटक में दो लोग काल के गाल में समा गए।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक निशीथ कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राजधानी में एच1एन1 फ्लू से मरने वाला पहला व्यक्ति 35 वर्षीय गुड़गाँव निवासी है, जो पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर था।
इसके अलावा 31 वर्षीय एक महिला को कल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी आज मौत हो गई। राजधानी में स्वाइन फ्लू के 25 नए रोगियों को कल अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। अब इस तरह के मामलों की संख्या 361 हो गई है।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की लार के नमूनों को जाँच के लिए राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजा गया था, जहाँ से रिपोर्ट आने पर मृतका में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि यह महिला 15 अगस्त को सिंगापुर से लौटी थी।
कर्नाटक में गई दो की जान : देश के आईटी हब कहे जाने वाले बैंगलुरु में स्वाइन फ्लू ने गुरुवार को दो और लोगों की जान ले ली। इसके साथ कर्नाटक में इस बीमारी से मरने वालों की कुल तादाद सात हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पहला मामला 15 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराए गए 45 साल के एडवर्ड मोहन का है, जो स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे।
अधिकारियों ने बताया कि दूसरा मामला 36 साल की कल्पना का है, जिसकी 17 अगस्त को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। कल्पना को इससे तीन दिन पहले ही रमया अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहाँ उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
दोनों मरीज साँस लेने में हो रही तकलीफ ‘एक्यूट रेस्पीरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ की वजह से मारे गए।
स्वाइन फ्लू से भारत में मारे गए लोगों के मामले में कर्नाटक दूसरे पायदान पर है। गौरतलब है कि इस बीमारी से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 लोगों के मारे जाने की खबरें आई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13 लोग पुणे में मारे गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
देशभर में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द जेट एयरवेज के चा र सौ पायलट सोमवार रात सार्वजनिक छुट्टी पर चले गए। इसके चलते देशभर में कंपन...