रमजान मुसलमानों का सबसे पवित्र महीना होता है। इस महीने में मुसलमानों का एकमात्र मकसद होता है खुदा की इबादत करना। रोजा [सुबह सूर्य निकलने से लेकर सूर्य ढ़लने तक कुछ नहीं खाना-पीना] रखने के बाद लोग शाम को ही मुंह में निवाला डालते हैं। लेकिन पाकिस्तान में इबादत के इस महीने में भी गरीब रोजेदारों को अन्न नसीब नहीं हो पा रहा। राशन की दुकानों के बाहर हजारों की भीड़ है, उनकी आंखों में गुस्सा है लेकिन हाथ खाली हैं।
पूरे पाकिस्तान का यही हाल है। हैदराबाद में राशन की दुकान पर घंटों भीड़ में खड़े रहने के बाद एक महिला तो बेहोश ही हो गई। खैरपुर में राशन न मिलने की लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। राजस्व अधिकारियों का दावा है कि हैदराबाद में 16 हजार अनाज के बोरे आवंटित किए गए। रिपोर्टो की मानें तो अलग-अलग इलाकों में महज 300-600 बोरे अनाज [प्रतिव्यक्ति 10 किग्रा के हिसाब से] ही वितरित किया गया। कमी इतनी बड़ी है कि इसकी भरपाई करना मुश्किल है।
लोगों ने राशन नहीं मिल पाने के पीछे सरकार को दोषी ठहराया है। एक तरफ जहां लोगों को अनाज नहीं मिल पा रहा वहीं अनाज की कालाबाजारी व चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है। निरीक्षण के दौरान 10 किग्रा की बोरी में जहां अनाज कम पाया गया, वहीं अपने हिस्से का अनाज लेने के लिए भी लोगों को रिश्वत देनी पड़ रही है। हालांकि अधिकारियों ने ऐसी किसी भी बात से इन्कार किया है। राशन की दुकानें सरकारी होती हैं। यदि उनमें अनाज नहीं है तो यह सरकार के लिए चिंता की बात है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...