म्याँमार की अदालत ने दिया दोषी करार
म्याँमार की एक अदालत ने मंगलवार को लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू च्यी को नजरबंदी के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई, लेकिन देश के सैन्य सत्ता प्रमुख ने सू च्यी की सजा को 18 माह करने की घोषणा की है।
सुनवाई के बाद अदालत ने शुरुआत में सू च्यी को तीन साल की कैद की सजा सुनाई, लेकिन पाँच मिनट के बाद ही देश के गृह मंत्री ने अदालत में प्रवेश किया और जुंटा प्रमुख जनरल थान श्वे का विशेष आदेश पढ़कर सुनाया।
आदेश में कहा गया कि थान श्वे ने सजा को आधा कर 18 महीने तक सीमित कर दिया है और यह सजा नजरबंदी के दौरान काटी जा सकती है। सू च्यी इससे पहले लगभग 14 से 20 सालों से हिरासत में ही हैं, जिनमें से ज्यादातर नजरबंदी ही थी।
अदालत ने अमेरिकी नागरिक जॉन येटॉ को भी सात साल की कैद की सजा सुनाई है, जो तैर कर सू च्यी के घर में आया था। सात साल की कैद में चार साल का सश्रम कारावास भी शामिल है।
सोमवार को दस्तखत किए गए इस आदेश में सू च्यी की दो महिला सहयोगियों को भी 18 महीने की नजरबंदी की सजा दी गई है।
श्वे ने कहा कि वे सजा को ‘शांति’ बनाए रखने के लिए कम कर रहे हैं, क्योंकि सू च्यी आंग सान की बेटी हैं, जिन्होंने देश को ब्रिटेन से स्वतंत्रता दिलाई थी।
सू च्यी पर चले इस मुकदमे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा की थी। कई देशों ने सू च्यी समेत 2000 अन्य राजनीतिक बंदियों की रिहाई की माँग की थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
हरियाणा के बहुचर्चित रुचिका कांड में अदालत ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी और तत्कालीन हरियाणा लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस राठौर को 6 मह...
-
स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को ले प्रदेश भाजपा ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में सोमवार को सिवान, दरभंगा,...
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को तीन बंदूकधारियों ने केंद्रीय काबुल बैंक में लूटपाट की, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। एक अधि...
-
भारत में कर्ज में डूबे किसानों की समस्याओं का चित्रण करने वाली फिल्म ‘पीपली लाइव’ को अगले साल क...
-
श्रीलंकाई ने रांगिरी दाम्बुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 36 रनों से हरा दिया। टॉस हा...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
ताईवान में तूफान से आई बाढ़ में 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 अन्य लापता हैं। बचावकर्मियों ने बताया कि तूफान के कारण कम से कम 35 लोग घायल ह...