पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ा कर पचास प्रतिशत करने के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
पंचायतों में महिलाओं का आरक्षण पचास प्रतिशत करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 243 (डी) में संशोधन करना होगा। अभी पंचायतों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण प्राप्त है।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चार जून को संसद के संयुक्त अधिवेशन में नई संप्रग सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए अपने भाषण में पंचायतों तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं का आरक्षण बढ़ा कर पचास प्रतिशत करने की बात कही थी।
अपने उस भाषण में राष्ट्रपति ने कहा था कि चूँकि महिलाएँ वर्ग, जाति और लिंग जैसे बहुतेरे भेदभावों का शिकार हैं, इसलिए पंचायतों और स्थानीय निकायों के जरिये सार्वजनिक जीवन में उनकी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास किए जाने की सख्त जरूरत है।
भाजपा और उसके नेतृत्व वाले राजग शासित बिहार, उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में पंचायती राज में महिलाओं को पहले ही पचास प्रतिशत आरक्षण दिया जा चुका है।
इनके अलावा राजस्थान ने 2010 के पंचायती चुनाव से यह प्रस्ताव लागू करने की घोषणा की है। केरल ने भी इसे लागू करने को कहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...