मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने केंद्र से माँगी मदद
मानसून के दौरान कम बारिश को देखते हुए बिहार सरकार ने प्रदेश के 38 जिलों में 26 जिलों को सोमवार कोसूखाग्रस्त घोषित करते हुए इस संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह से बिहार को विशेषआर्थिक पैकेज दिए जाने का अनुरोध किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक के बाद नीतीश ने कहाकि राज्य के विभिन्न जिलों में वर्षा की दयनीय स्थिति और खरीफ फसलों की स्थिति के संबंध मेंजिलाधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर राष्ट्रीय आपदा कानून के तहत प्रदेश सरकार ने राज्य केजिलों में से 26 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने का निर्णय लिया है।
नीतीश ने बताया कि फिलहाल राज्य के कुल 26 जिलों पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, बाँका, सारण, सिवानमुजफ्फरपुर सीतामढी बेगूसराय मधेपुरा किशनगंज कटिहार एवं वैशाली को सूखाग्रस्त (प्राकृतिकआपदाग्रस्त) घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शेष जिलों में स्थिति की निरंतर समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार अन्य जिलों कोसूखाग्रस्त घोषित करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
नीतीश ने कहा कि इस वर्ष राज्य में मानसून के दौरान वर्षा काफी कम हुई है, जिसके कारण खरीफ फसलखासतौर से धान की बुआई लक्ष्य से बहुत कम हुई है। इसके फलस्वरूप उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़नानिश्चित है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...