पाकिस्तान की अशांत स्वात घाटी में रविवार को एक पुलिस स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गए और 25 से अधिक घायल हो गए।
हमलावर स्वात जिले के मुख्य शहर मिंगोरा में एक दीवार के ऊपर चढ़कर पुलिस स्टेशन परिसर में घुस गया और खुद को उड़ा लिया। उस समय वहाँ 60 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे थे।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि 12 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अन्य अधिकारियों ने बताया कि हमले में 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
हमले के वक्त पुलिस स्टेशन में विशेष पुलिस बल के जवान स्थानीय समुदाय के लोग और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी प्रशिक्षण ले रहे थे।
पुलिस स्टेशन के नजदीक विभिन्न चौकियों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने विस्फोट के बाद गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पास के बाजारों की दुकानें बंद हो गईं। गोलीबारी कुछ देर तक जारी रही।
मिंगोरा में विस्फोट के तुरंत बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस स्टेशन पर यह तीसरा आत्मघाती हमला था। मिंगोरा में सुरक्षाबलों के हाई अलर्ट होने के बावजूद यह हमला हो गया।
मौलाना फजलुल्ला के नेतृत्व वाले तालिबान आतंकवादियों के कब्जे से सेना द्वारा स्वात के अधिकतर इलाकों को मुक्त करा लिए जाने के बाद एक तरह से सामान्य स्थिति लौट आई है।
आज के हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालाँकि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हाल ही में कहा था कि वह बैतुल्ला मेहसूद की मौत का बदला लेने के लिए हमले करेगा।
गत गुरुवार को उस समय कबीलाई मिलिशिया के 22 लोग मारे गए थे और 25 अन्य घायल हो गए थे, जब अफगानिस्तान सीमा के नजदीक खबर कबीलाई क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने एक चौकी को निशाना बनाया था।
प्रांतीय सूचना मंत्री हुसैन ने कहा कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत सरकार इस तरह के हमलों से नहीं डरेगी। उन्होंने कहा आतंकवाद को हराने के लिए हमारी जेहाद जारी रहेगी।
हुसैन ने कहा पेशावर या इस्लामाबाद में कभी भी हमले हो सकते हैं। हालाँकि वे मलाकंद और मिंगोरा पर अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे, क्योंकि यहाँ उनकी कमर तोड़ी जा चुकी है।
वे उखाड़ फेंके जाने के करीब हैं और हम लोगों को बताना चाहते हैं कि उन्हें तैयार रहना चाहिए और अपना हौसला नहीं खोना चाहिए। अब हालाँकि जनता भी आतंकवादियों के खिलाफ काम कर रही है तथा उनके ठिकानों पर हमलों में मदद कर रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...