पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल कॉलेज गए हुए थे. वहां उस समय असमंजस की स्थिति बन गई, जब कलाम की कार खो गई और उसे खोजने के लिए वे पैदल ही निकल पडे़.
सुरक्षाकर्मियों की संख्या काफी कम
कलाम गुरुवार शाम एक समारोह में भाग लेने के लिए अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एआईएमएस) गए थे. समारोह के बाद अधिकारी उन्हें एक अन्य विभाग ले जाने लगे. ब्लॉक से बाहर निकलने के बाद कलाम ने देखा तो उनकी कार गायब थी, इससे चारों ओर हड़बड़ी फैल गई. किसी को भी परेशानी में न डालते हुए कलाम ने पैदल चलते हुए कार को खोजना शुरू कर दिया. उस समय उनके साथ मुश्किल से पुलिस के 4 सिपाही ही थे.
दूसरे गेट पर लगी थी कार
कलाम लगभग 15 मिनट तक पैदल चलकर कॉलिज के मेन गेट तक पहुंच गए, लेकिन इसके बाद भी उनकी कार का कोई पता नहीं चला. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इसके बाद कलाम ने कहा कि कार का इंतजाम न होने पर अब हम हवाईअड्डे तक पैदल ही जा सकते हैं. आखिरकार कुछ देर बाद उनकी कार पहुंच गई. इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि गड़बड़ी इसलिए हुई क्योंकि कलाम की कार मेन गेट पर खड़ी थी, जबकि उन्हें किसी दूसरे गेट से बाहर निकाला गया. पुलिस ने कहा कि कलाम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं थी.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...