जल्द शुरू की जाने वाली नॉन स्टाप दूरंतो ट्रेनों में अत्याधुनिक हाइब्रिड कोच लगाए जाएँगे। इन डिब्बों की सीटिंग क्षमता भी अधिक होगी। स्टेनलेस स्टील के बने इन कोचों का वजन भी हल्का होगा और इसमें यात्रा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही इनकी रखरखाव की लागत भी कम होगी।
रेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि इन हाइब्रिड कोचों में पर्यावरण अनुकूल शौचालय की सुविधा होगी।
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने अपने बजट भाषण में ऐसी 12 ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की थी। बाद में संसद में चर्चा का जवाब देते हुए ममता ने ऐसी ही दो और ट्रेनों की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था कि ऐसी कुछ ट्रेनों की शुरुआत कुछ महीनों में हो जाएगी। सूत्र ने कहा, ‘एक रैक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुँच चुका है। दिल्ली से कुल 11 दूरंतो रेलगाड़ियाँ चलेंगी।’
उन्होंने कहा कि हाइब्रिड कोचों में सीटिंग क्षमता 12 प्रतिशत अधिक होगी। इसका बाहरी आवरण बहुत हद तक राजधानी से मिलता-जुलता होगा। चालू वित्त वर्ष के दौरान आरसीएफ कपूरथला 360 ऐसे हाइब्रिड कोचों का निर्माण करेगा।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दूरंतो ट्रेनों की रफ्तार राजधानी ट्रेनों से भी ज्यादा होगी। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि यदि दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को अपनी यात्रा पूरी करने में 17 घंटे लगते हैं, तो दूरंतो से इतनी ही दूरी की यात्रा में एक घंटे का समय कम लगेगा।
इंजन और कर्मचारियों को बदलने के लिए इन ट्रेनों का तकनीकी ठहराव होगा। फिलहाल दूरंतो ट्रेनों की समय सारणी और किराए आदि के ढाँचे पर विचार किया जा रहा है।
ये ट्रेनें ज्यादातर उन रूटों पर चलेंगी जहाँ यात्रियों की संख्या अधिक होती है और राजधानी ट्रेनें भी चलती हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...