जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जयपुर में आमेर रोड स्थित महारानी की छत्रियों के परिसर में गायत्री देवी का पार्थिव शरीर अग्नि को समर्पित किया गया। जयपुर के पूर्व महाराजा भवानीसिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। जिला प्रशासन की ओर से जयपुर की पूर्व सांसद गायत्री देवी को 21 तोपों की सलामी दी गई।
गायत्री देवी के पार्थिव शरीर को अग्नि को समर्पित करने से पहले राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह, उनके दामाद नरेन्द्र सिंह और जोधपुर के पूर्व महाराजा गजराजसिंह समेत करीब 20 से अधिक पूर्व राजघरानों के सदस्यों ने पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी।
थल सेना अध्यक्ष दीपक कपूर और सेना की कई रेजिमेंट की ओर से गायत्री देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। इससे पूर्व गायत्री देवी की अंतिम यात्रा सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई महारानी की छत्रियों परिसर में पहुँची।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...