नवगछिया में चुनावी ड्यूटी से विलंब से वापस लौटने के आरोप में निलंबित 19 पुलिसकर्मियों के निलंबन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस मेंस एसोशिएशन की नवगछिया शाखा ने इस निलंबन की निंदा करते हुए इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है।
बुधवार को एसोसियेशन की एक आपात बैठक संघ कार्यालय में उपाध्यक्ष नसीब नारायण झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंत्री हरेन्द्र सिंह, संयुक्त मंत्री शकील अहमद खां, कोषाध्यक्ष जयराम राय के अलावा अन्य सदस्यों ने भाग लिया। उसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गुरूवार को मेंस एसोसियेशन का एक प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों को लेकर एसपी से मिलेगा। समस्या का समाधान नहीं होने पर आलाधिकारियों का दरवाजा खटखटाने के अलावा आन्दोलन की रणनीति तय की गई। मंत्री हरेन्द्र सिंह ने कहा कि चुनाव ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में स्वयं खाना बनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मेस मैनेजर को भी चुनाव ड्यूटी मिलने से पुलिस लाइन का चूल्हा पांच दिनों से बंद पड़ा हुआ है। चूल्हा बंद रहने से पुलिसकर्मियों को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा चुनाव के दौरान जवानों को मिले अग्रिम राशि में भी गड़बड़ी का आरोप एसोसियेशन ने लगाया है। उसके अधिकारियों का कहना है कि जवानों को नियमानुसार अग्रिम राशि का भुगतान नहीं किया गया।
एसोसियेशन के सदस्यों ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण कराने में जवानों का भी उतना ही योगदान है जितना पुलिस अधिकारियों का। मगर उसके बावजूद पुरस्कार के रूप में जवानों को निलंबित कर दिया गया। एसोसियेशन ने इस बात पर भी गहरी नाराजगी जताई की जब निलंबित जवान नंदु राज भेगड़ा ने इसकी शिकायत की तो उसे प्रताड़ित किया गया। उन्हेांने पुलिस लाइन में मेस चालू नहीं होने सहित अपनी अन्य समस्याओं के हल नहीं होने पर उन्होंने हुए चरणबद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...