18 मई, 2009
विक्रमशिला सेतु पर जारी है हादसों का सिलसिला
गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर लगातार वाहन दुर्घटनाएं होने से इससे होकर आवागमन करनेवाले लोग भयाक्रांत हो गये हैं। सड़क हादसों का यह सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राय: हर रोज सेतु पथ पर कहीं मोटरसाइकिल चालक गिरा पड़ा मिलता है तो कहीं कोई बड़ा वाहन आसपास की खाई में पलटा हुआ दिखता है। रविवार को सेतु पथ पर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। आम यात्री व इस मार्ग पर चलने वाले राहगीर शासन - प्रशासन से एक ही सवाल कर रहे हैं आखिर इन दुर्घटनाएं कब रूकेगी। इस सवाल का काररग जवाब न तो प्रशासन देता है और न ही पुलिस दे पा रही है। पुलिस कहती है कि जब तक लोग परिवहन संबंधी नियमों का पालन नहीं करेंगे तबतक सेतु और अन्य व्यस्त सड़कों पर दुर्घटना पर नियंत्रण पाना नामुमकिन है। उधर परिवहन विभाग द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से सेतु पथ पर वाहन धीरे चलायें.का बोर्ड तो लगाया गया लेकिन इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किया जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि परबत्ता थाने में जितने मामले दर्ज होते हैं उसमें सर्वाधिक मामला सड़क दुर्घटना से संबंधित होते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...