21 मई, 2009
बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर
गुरुवार को स्थानीय विक्रमशिला सेतु पर हुआ यह हादसा घंटों बाद भी इसके प्रत्यक्षदशियों की आंखों के सामने घूम रहा था। कुछ यात्री तो ऐसी घटना से पहली बार इतनी करीब से रूबरू हुए थे। उस बस पर सवार पूनम देवी व सरिता कुमारी का ऐसा ही कहना है। बस और ट्रक के बीच टक्कर होने पर काफी तेज आवाज हुई। केबिन के पीछे की सीट पर बैठ कर सफर कर रहीं उन दोनों यात्रियों ने बताया कि बस और ट्रक को टकराते देख उसके होश उड़ गए। कुछ देर के लिए वे अपना होश-हवाश खो बैठी थीं। टक्कर होते ही बस के यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों ने रोना-धोना शुरू कर दिया। कई यात्री बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। जान पर मंडराते खतरे को देख लोग धक्का-मुक्की कर बस से कूदने लगे। सभी लोग इस हादसे से विचलित हो चुके थे। दोनों यात्रियों ने बताया कि काफी देर बाद जान सुरक्षित देख राहत की सांस ली। घटना में दोनों वाहनों के लहूलुहान चालक और खलासी को पुलिस ने लोगों के सहयोग से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...