19 मई, 2009
ट्रैक्टर- ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत
विक्रमशिला सेतु पर मगंलवार की सुबह हुई ट्रैक्टर- ट्रक की टक्कर में टैक्ट्रर सवार दो महिलाओं की मौत मौके पर हो गई। साथ ही चार महिलाएं भी बुरी तरह घायल हो गईं। परबत्ता थानाक्षेत्र में हुए इस हादसे के कारण सेतु पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शवों को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में करवाया। मृतक व घायल सभी खरीक प्रखंड के छोटी अलालपुर गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में शंकर मंडल की पत्नी अंबोला देवी व सीताराम मंडल की पत्नी मुसनी देवी है। घायलों में सुखदेव मंडल की पत्नी डोमनी देवी, दहोगी मंडी की पत्नी जानकी देवी व योगेन्द्र मंडल की पत्नी साबो कुमारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे बालू लदे ट्रक व टै्रक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दो महिलाओं के सिर कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए मायागंज भागलपुर में भर्ती कराया गया है। परबत्ता थाने के जमादार एसएन शर्मा सैप जवानों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस कार्रवाई पूरी की। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर का आधा हिस्सा सेतु के बाहर जाकर अटक गया। सवार सभी महिलाएं घास लेकर उसे बेचने भागलपुर आ रही थी। ये महिलाएं घास लेकर जान्हवी चौक पर टेलर पर सवार हुई थी। चौक से दक्षिण एक किलोमीटर की दूरी पर हादसा हुआ।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...