10 मई, 2009
लीची की पैदावार अच्छी
बिहपुर प्रखंड के बभनगामा, अमरपुर , लत्तीपुर, अरसंडी के लीची बगानों में इस बार लीची की पैदावार अच्छी है। जबकि खरीक प्रखंड के तेलघी , कठेला, खरीक बाजार और ध्रुवगंज में लीची के बाग पिछली बार की अपेक्षा सूने हैं। बभनगामा के लीची बाग के मालिक अजय कुमार ने बताया कि एक दो दिनों में देसी लीची टूटने लगेगा। लीची की यह किस्म दिल्ली की मंडी भेजने के लिए ट्रक बुक कर लिया गया है। गत साल लीची का रेट दो सौ से सवा दो सौ रुपये सैकड़ा था। इस बार इसके कारोबारियों ने मूल्य ढाई से तीन सौ रुपये सैकड़ा के हिसाब से लीची बेचने का मन बनाया है। विदित हो कि हर साल नवगछिया अनुमंडल में लीची व आम का कारोबार पांच से दस करोड़ रुपये के बीच होता है। लीची बगान के मामले में बिहपुर प्रखंड सबसे ज्यादा धनी इलाका है। यहां एक -एक बागवान को 17 एकड़ तक लंबा-चौड़ा लीची बगान है। अमरपुर के लगीना सनगही ने इस बार अपने बगान को साढ़े चार लाख रुपये में बेचा है। उनके बगान में लीची के पांच सौ से अधिक पेड़ हैं। अमरपुर के ही अमरेन्द्र चौधरी का लीची बगान 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। लीची के समय यहां मजदूरों को बगान में काम मिल जाता है। पिछले कई सालों से लीची बगान खरीदने वाले संजू झा और व्यास कुमार बताते हैं कि लीची की अच्छी पैदावार व उसमें मिठास भरने के लिए बारिश की जरूरत है। अगर एक दो वर्षा हो जाए तो लीची का फल पूरी तरह पक जाएगा तथा इसमें मिठास भी भरपूर होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...