19 मई, 2009
बुलो मंडल का पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं
गंगापार में राजद की चुनाव में खस्ता हालत के बावजूद बिहपुर के राजद विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मगंलवार को उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया कि राजद में उनकी पूरी निष्ठा है तथा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज भी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। बुलो मंडल के इस बयान से गंगा पार में बुलो मंडल के पार्टी छोड़ कर जद यू या कांग्रेस का दामन थामने की चर्चा पर विराम लग गया है। उन्होंने इस चर्चा को विरोधियों की चाल बतायी। मालूम हो कि श्री मंडल को भागलपुर संसदीय सीट से राजद का टिकट देने की मांग जोरों से उठी थी। लेकिन उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला था। कार्यकर्ताओं से लेकर इलाके में ऐसी चर्चा थी की बुलो मंडल पार्टी से काफी नाराज चल रहे हैं। लेकिन श्री मंडल का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वार उन्हें काजी कौरेया की सभा में उनकी उपस्थिति एक विधायक के रूप में थी। इसके पीछे की वजह उन्होंने काजी कौरेया में चल रहे कटाव निरोधी कार्य की अहमियत को बताया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का निदान ही उनकी प्राथमिकता है। बिहपुर विधायक ने कहा कि विधानसभा की समस्या का निदान कर यहां विकास कार्यों को गति देने के लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ में ध्वस्त खरीक के दक्षिणी भाग की सभी सड़कों की मरम्मत कराई गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...