| लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार भले ही फिर से सत्ता में आ रही हो लेकिन उसके कई मंत्री अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे. सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री चुनाव नहीं जीत सके. पंचायती राज मंत्री मणिशंकर अय्यर तमिलनाडु में अपनी सीट नहीं बचा सके. कुछ यही हाल अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए आर अंतुले का भी रहा. अंतुले महाराष्ट्र के रायगढ़ में शिवसेना के अनंत गीते के हाथों अपनी सीट गंवा बैठे. कपड़ा मंत्री और गुजरात के पंचमहल से कांग्रेस उम्मीदवार शंकर सिंह वाघेला भी चुनाव हार गए हैं. यूपीए सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी भी आंध्र प्रदेश में खम्मम सीट से चुनाव हार गयी हैं. रेणुका का कहना है कि वो कुछ स्थानीय मुद्दों की वजह से चुनाव हार गयीं. रेणुका ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी की अगुवाई में देश आगे बढेगा. हालांकि राहुल गांधी केंद्र सरकार में कौन सी भूमिका निभाएंगे, इस बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया. भारी उद्योग मंत्री संतोष मोहन देव भी असम में अपनी सीट नहीं बचा सके. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और इस्पात मंत्री रहे राम विलास पासवान भी हाजीपुर से चुनाव हार गए. रेल मंत्री लालू यादव पाटलीपुत्र सीट से हार गए लेकिन सारण से वो सीट बचाने में कामयाब रहे. | ||
17 मई, 2009
यूपीए के कई मंत्री नहीं बचा सके अपनी सीट
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...