विजय घाट पर पक्का पुल बनने के बाद ही कोई भी अगला चुनाव लडूंगा। मैं इतना काम करुगा कि इस इलाके की तक़दीर और तस्वीर बदलेगी । यहाँ राजधानी भी रुकेगी। मैं आपके लिए काम करूँगा और आप चैन की नींद सोयेंगे। मुझे जिसने वोट दिया मैं उसका भी सांसद हूँ और जिसने वोट नहीं दिया मैं उसका भी सांसद हूँ। मैं काम करके दिखाऊंगा और विरोधियों के दिल में जगह बनाऊंगा।
उपरोक्त बातें यहाँ के नव निर्वाचित सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने नवगछिया नगर स्थित बाल भारती स्कूल में आयोजित अपने अभूतपूर्व अभिनन्दन समारोह में कही। जहाँ नगर के गन मान्य लोगों, विभिन्न संगठनों के अलावे गोपालपुर , बिहपुर के कई क्षेत्रों के लोग काफ़ी संख्या में उपस्थित थे। सांसद ने भी सभी नागरिकों का अभिनन्दन स्वीकार किया तथा सभी को आस्वस्त करते हुए कहा कि मैं गोपालपुर क्षेत्र की जनता का आभारी रहूँगा जिन्होंने मुझे अपार स्नेह और प्यार दिया है। मैं उनका कर्जदार हूँ। पुरी उम्र भर भी सेवा करूँ तो भी कम ही रहेगी। यहाँ के लोगों ने मुझे पलकों पर बैठाया है उसके लिए मेरे पास अल्फाज नहीं हैं।
अभिनन्दन समारोह में गोदावरी सरस्वती शिशु मन्दिर की छात्राओं ने स्वागत गान गाया . समारोह की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह ने तथा मंच संचालन विजय गुप्ता ने किया । इस समारोह में विभिन्न राजनैतिक, गैर राजनैतिक, समाजसेवी संगठनों के अलावे प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सांसद का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया तथा क्षेत्र के विकास से सम्बंधित कई मांगें भी रखी। जिसमें से मुख्य रूप से नवगछिया को प्रशासनिक जिला बनाने, बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने , मक्का केला लीची एवं अन्य फलों पर आधारित उद्योग लगाने, केन्द्रीय विद्यालय खोलने, तकनिकी संसथान की स्थापना नवगछिया में की जाय।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...