लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो रही है. सबसे ज्यादा सीटों के साथ यूपीए की अगुवाई कर रही कांग्रेस सरकार बनाने की पहल करेगी. इस सिलसिले में आज यूपीए और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठकें होनेवाली हैं.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से सोमवार साढ़े 12 बजे का वक्त मांगा है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज नई दिल्ली में बने कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम में एक टी पार्टी भी देनेवाले हैं.
दिल्ली में अमर सिंह के घर पर आज समाजवादी पार्टी की भी एक अहम बैठक होने की संभावना है जिसमें चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी. उधर, चुनावी नतीजों की समीक्षा के लिए लेफ्ट पार्टियां भी आज बैठक करेंगी जिसमें खराब चुनावी प्रदर्शन के कारणों पर विचार किया जाएगा.
बहुमत के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए गठबंधन को बस 12 और सांसदों की जरूरत है और इस जादुई आंकड़े के जुगाड़ के लिए उसके पास कई विकल्प हैं. पहला विकल्प है समाजवादी पार्टी जिसके पास हैं 22 सांसद. यूपीए के 260 मिलाकर आंकड़ा हो जाता है 282. ये सबसे आसान विकल्प हो सकता है.
लेकिन, ये संभावना मुश्किल नजर आती है. ऐसे में कांग्रेस को आरजेडी के 4, टीआरएस के 2, जेडीएस के 3, एआईएमआईएम के एक सांसद का सहयोग मिल सकता है. इन्हें मिलाकर हो जाते हैं 270 सांसद. बांका से निर्दलीय दिग्विजय सिंह और सिंहभूम से निर्दलीय मधु कोड़ा का समर्थन भी मिल सकता है. इससे 272 का आंकड़ा पूरा हो जाता है. हो सकता है कांग्रेस आरजेडी का समर्थन ना ले. ऐसे में आरजेडी के चार सांसदों की भरपाई आरएलडी के पांच सांसदों से हो सकती है. दिग्विजय सिंह और मधु कोड़ा के साथ बचे निर्दलीय सांसदों का समर्थन भी लिया जा सकता है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...