21 मई, 2009
कुमारी श्यामली ने 78.60 प्रतिशत अंक लाया
कठिन परिश्रम के बूते अगर पढ़ने की तमन्ना हो उसके आगे संसाधनों की कमी बाधा नहीं बन सकती। कुमारी श्यामली उर्फ झुमा उस गांव की बेटी है जिस गांव में कुछ समय पहले तक बेटियों को पढ़ाने के प्रति ग्रामीणों का झुकाव नगण्य था। पर उसने मैट्रिक की परीक्षा में उच्च विद्यालय खरीक में सर्वाधिक 78.60 प्रतिशत अंक लाया हैं। जिसका रोल कोड ३१३५ रोल नम्बर ५७ है। अब वह इंजीनियर बनने का लक्ष्य हासिल करने आगे बढ़ेगी। उसकी मां उसकी सफलता पर काफी खुश है। देहाती छात्राओं की सफलता की यह कहानी सिर्फ कठेला गांव की झूमा तक ही सीमित नहीं है। बदलते परिवेश में पढ़ाई के बन रहे माहौल में गांवों की दर्जनों बेटियों ने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता के परचम लहराये हैं। उच्च विद्यालय खरीक की कुमारी सोनी ने भी मिसाल कायम की है। उसने 78.2 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीण की है।जिसका रोल कोड ३१३५ रोल नम्बर १६२ है। वह भी इंजीनियर बनना चाहती है। अंभो गांव कभी शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा था लेकिन इसी गांव के बेटे चंदन, रामाशंकर ने काफी बढि़या अंकों के साथ परीक्षा उत्तीण की है। तेलघी के देवदत्त ने को-एजुकेशन शिक्षा वाले तेलघी बालिका उच्च विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किया है। वह आगे चलकर आईआईटी की परीक्षा में बैठने की तमन्ना रखता है। नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यो ने भी इस बार की मैट्रिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं की सफलता को संतोषजनक बताया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...