11 मई, 2009
नवगछिया में 19 पुलिसकर्मी निलंबित
नवगछिया एसपी गोपाल प्रसाद ने डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 19 पुलिसकर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया है। उनपर चुनावी ड्यूटी के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर थाना पर योगदान नहीं करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी श्री प्रसाद ने सात मई को चतुर्थ चरण के चुनाव में नालंदा जाकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को दस मई तक थाने पर वापस लौटकर रिपोर्ट करने की अंतिम समय सीमा तय की थी। लेकिन इस तिथि के बीत जाने के बाद भी 19 पुलिसकर्मी नहीं लौटे हैं। उन्होंने इसे घोर लापरवाही , कर्तव्यहीनता व कार्य के प्रति उदासीनता करार देते हुए उन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस चपेट में दस पुलिस अधिकारी तथा नौ हवलदार व सिपाही शामिल हैं। निलंबन के दौरान उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता मिलेगा। निलंबित होने वाले पुलिस अधिकारियों में सात सहायक अवर निरीक्षक व तीन दारोगा शामिल हैं। उनमें भवानीपुर थाना के अवर निरीक्षक जगदीश प्रसाद सिंह, नवगछिया थाना में पदस्थापित रामाश्रय सिंह व गोपालपुर थाना के दारोगा रामविलास राम सम्मिलित हैं। जमादारों में कैलाश सिंह, अखिलेश सिंह, इस्माइल अंसारी, अर्जुन प्रसाद, रामाश्रय पासवान, लक्ष्मी प्रसाद ,व एक अन्य पुलिस अधिकारी राजीव लोचन कुमार हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...