18 अप्रैल, 2009
गायब है वोटों के सौदागर
सजायाफ्ता बाहुबलियों के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर कोर्ट द्वारा पानी फेरने का असर गांव देहात के छोटे बाहुबलियों पर साफ दिख रहा है। एक तरह से ऐसे बाहुबलियों के चंगुल से वोटर आजाद हो गये हैं। चुनावी मंडी से वोटों के ठेकेदार भी गायब हैं। इसे आयोग की सख्ती का असर कहे या फिर बदलते समय में हो रहे चुनाव में पुलिस- प्रशासन की मुस्तैदी। गंगा पार के इलाकों में जहां कभी बाहुबलि चुनाव में दलीय प्रतिबद्धता या फिर धनबल के बूते किसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का फरमान जारी करते थे। इतना ही नहीं वे अपना असर दिखाने के लिए प्रत्याशियों के साथ घूमते थे। लेकिन इस बार के चुनाव में यहां ऐसा कुछ नहीं देखने को मिल रहा है। वोटों का सौदा कर थोक भाव में वोट दिलवाने का भरोसा दिलाकर अपनी जेबें भरने वाले सौदेबाज चुनावी मंडी से अचानक गायब हो गये हैं। सुदूर देहात के मतदाता भी इस बार बेखौफ होकर अपना वोट अपनी इच्छानुसार डालने की बात कह रहे हैं। चुनाव में बाहुबलियों की दबंगता पर लगाम पिछले विधानसभा चुनाव में ही लग गया था जिस समय के जे राव ने बिहार में चुनाव की परिभाषा ही बदल दी थी। प्रत्याशियों द्वारा भी इस बार बाहुबलियों से संपर्क नहीं किया जा रहा है। कुछ एक बाहुबली से जब गंगा पार में प्रत्याशियों ने उनके पक्ष में वोट डलवाने की अपील की तो उनका जवाब सुन प्रत्याशियों के माथे पर पानी आ गया। एक बाहुबली नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अब जबकि क्राइम करने में सौ बार सोचना पड़ता है किसके लिए प्रचार करे और क्यों करे। उनका कहना था कि चुनाव में किसी राजनेता के लिए प्रचार करना या वोट डालने का फरमान जारी करने का जमाना लद गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...