18 अप्रैल, 2009
स्टेशन पर घूमना खतरे से खाली नहीं
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं स्टेशन पर बिना किसी काम के संदिग्ध हालत में घूमने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। रेल पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध हालत में चक्कर लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में चापर का विकास कुमार यादव, सरसी पूर्णिया का प्रफुल्ल कुमार व नवगछिया का मुकेश पासवान शामिल है। रेल पुलिस ने तलाशी में इन युवकों के पास न तो प्लेटफार्म टिकट पाया न ही यात्रा का टिकट। रेल थानाध्यक्ष हनुमान राम ने तीनों युवकों को धारा 109 के तहत गिरफ्तार कर एसडीओ कोर्ट भेज दिया। एसडीओ कपिलदेव महतो ने युवकों के अधिवक्ताओं की जमानत देने की दलील को खारिज करते हुए तीस अप्रैल तक के लिए उन्हें जेल भेज दिया। उधर युवकों का कहना था कि वे लोग ट्रेन से उतर कर स्टेशन पर खड़े थे। उसी समय रेल पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। युवकों का कहना है कि वे लोग निर्दोष हैं तथा कहीं से भी संदिग्ध नहीं हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...