26 मार्च, 2009
दबंगों ने फिर किया बवाल, विरोध में स्कूल बंद
गोपालपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हरिजन यादव टोला कालूचक में सोमवार को दबंगता के विरोध में शिक्षकों ने स्कूल को बंद कर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने दूसरे विद्यालय में बच्चों की परीक्षा ली। घटना के बाद भयभीत शिक्षकों ने मंगलवार को प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास के नेतृत्व में गोपालपुर पुलिस को घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष श्रीकांत मंडल ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सनहा दर्ज कर लिया है। शिक्षकों ने बताया कि वे लोग सोमवार दोपहर जब वार्षिक परीक्षा ले रहे थे, तभी गांव के एक दर्जन दबंग स्कूल आकर प्रधानाध्यापक से स्कूल की योजनाओं से 25 हजार रूपये देने की मांग करने लगे। प्रधानाध्यापक के मना करने पर दबंगों ने प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों को देख लेने की धमकी दी। इस दौरान दो महिला शिक्षिका वीणा कुमारी व अनिता के साथ भी अभद्रता की गई। भयभीत शिक्षकों ने मंगलवार से स्कूल को बंद करते हुए बच्चों की परीक्षा दूसरे विद्यालय मध्य विद्यालय कालन्दीनगर में ली। शिक्षकों ने कहा कि जब तक उन लोगों को पूर्ण सुरक्षा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वे लोग अपने स्कूल में परीक्षा नहीं लेंगे। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास, विजय कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों की दबंगई से वे लोग काफी परेशान हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...