17 मार्च, 2009
बूथ लुटेरों की नहीं गलेगी दाल
नवगछिया में इस बार लोकसभा चुनाव में बूथ लुटेरों की दाल नहीं गलेगी। शनिवार को नवगछिया प्रखंड कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलओ व चौकीदारों के साथ पुलिस- प्रशासन ने बैठक कर आयोग के फरमान से अवगत कराया है। बैठक में प्रभारी अंचलाधिकारी मो. इस्तबा हुसैन व नवगछिया थानाध्यक्ष सुभाष वैद्यनाथन ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने में आम जनता से सहयोग की अपील की। बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विद्यानंद सिंह ने कोसी पार कदवा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा पंचायत के सभी बूथों पर मतदाताओं को डरा धमका कर मतदान करने की आशंका जताई । भाकपा के विजय साहू ने भी कई बूथों पर मतदाताओं को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग सीओ व थानाध्यक्ष से की । कामरेड परमानंद साह ने भी कई बूथों पर मतदान प्रभावित होने की संभावना जताई है। राजद की ओर से प्रवक्ता राजेन्द्र यादव ने मतदाता फोटो पहचान में गड़बड़ी की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। सीओ ने कहा कि अगर किसी प्रत्याशी का बैनर- पोस्टर या होर्डिग कहीं नजर आये तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि आदर्श आचार संहिता के तहत संबंधित राजनीतिक दल के नेता पर कार्रवाई हो सके। बैठक में नवगछिया थानाध्यक्ष सुभाष वैद्यनाथन, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी इंद्र कुमार सिंहा, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, विकास यादव, के अलावा अन्य सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...