15 जुलाई, 2009

विधान परिषद् चुनाव में मनोज यादव विजयी घोषित

विधान परिषद् चुनाव में मनोज यादव ने १४०९ मतों से भाजपा की शालिनी सिंह को पराजित कर जीत हासिल कर ली। इस चुनाव में लक्ष्मण मंडल , शालिनी सिंह, संजय कुमार, सैयद शाह अली सज्जाद आलम, अविनाश यादव, मो० आफ़ताब आलम, कल्पना भरती, कुमार विभु रंजन, केशव कुमार झा, घनश्याम मंडल, देवेन्द्र प्रसाद, नागेश्वर ठाकुर, नीरज कुमार, ब्रजेश मिश्रा, मनोज यादव, मनोरंजन प्रसाद सिंह, मनोरमा कुमारी, राजीव रंजन सिंह, राणा मुकेश कुमार, लखन लाल पाठक, विजय कुमार सिंह, सरस्वती चंद्र मिश्र और सविता देवी सहित कुल तेईस प्रत्यासी मैदान में थे।
मनोज यादव को २७५२ मत मिले , वे विजयी घोषित हुए। जबकि भाजपा की शालिनी सिंह को १३४३ मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के सज्जाद अली को ४०२, सविता देवी को २४० मत प्राप्त हुए।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार