08 जुलाई, 2009

विधान परिषद् सदस्य के लिए संजीव कुमार सिंह विजयी

बिहार विधान परिषद् सदस्य के लिए कोसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप चुनाव में जदयू के संजीव कुमार सिंह विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा के नागेश्वर प्रसाद यादव को १४६५ मतों के अन्तर से हराया। स्व० शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह को कुल ३७७१ मत प्राप्त हुए जबकि नागेश्वर प्रसाद को २३१६ मत मिले। संजीव सिंह की जीतकी खुशी में उनके गाँव मदरौनी में हर्ष मनाया गया तथा मिठाइयां भी बांटी गई। संजय सिंह की जीत पर गाँव के मुखिया पंचा नन्द सिंह , विभाष प्रसाद सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह , प्रो० मनिन्द्र सिंह, प्रो० अशोक ठाकुर, भाजपा के प्रवीन भगत सहित सैकडों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार