26 मार्च, 2013

पति ने दिनदहाड़े मेट्रो स्टेशन पर बीवी को मारी गोली

दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी। हमलावर ने सरेआम बाप-बेटी पर गोली चलाई थी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के फार्महाऊस पर बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दीपक भारद्वाज की मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे दक्षिणी दिल्ली के राजोकरी स्थित एक फार्महाऊस में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि पेशेवर हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

29 जनवरी, 2013

प्याज पर बारिश की मार, अब निकलेगा देश का आंसू!

महाराष्ट्र में खराब बारिश के चलते प्याज की फसल पर बुरा असर पड़ा है, इसके चलते पिछले 15 दिनों में प्याज की कीमत में 30 फीसदी तक उछाल आ गया है। महाराष्ट्र की मंडियों से देश में 60 फीसदी प्याज पहुंचाया जाता है, लिहाजा आने वाले दिनों में इसका असर दूसरे राज्यों में दिखेगा।

कालेजों में मानवाधिकार की पढ़ाई होगी अनिवार्य

विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अब मानवाधिकार को अनिवार्य तौर पर पढ़ना होगा.
 इस विषय को आगामी सत्र से सभी विषयों की डिग्री का अनिवार्य हिस्सा बनाने के निर्देश दिए गए हैं. यह विश्वविद्यालयों को तय करना है कि वे इसे परीक्षा वाले विषय के रूप में शामिल करेंगे या फिर जागरूकता

जरा हट के - और दूल्हा विदा होकर गया ससुराल

अब तक हमारी परंपरा रही है कि बेटियों को ही अपने माता-पिता और घर-बार को छोड़कर शादी के बाद ससुराल में बसना पड़ता है और पति के परिजनों में ही प्यार खोजना पड़ता है, लेकिन अब सिरसा (हरियाणा) स्थित डेरा सच्चा सौदा ने एक अनोखी मुहिम शुरू की है, जिसमें बेटों को ससुराल में जाकर रहना पड़ेगा। दूल्हे को लड़की के माता-पिता को ही अपने माता-पिता मानकर उनकी सेवा करनी होगी।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार