बाँका में मोनिका बेदी गिरफ्तार
बिहार के बाँका जिले में फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को यहाँ चुनाव आयोग का कोपभाजन बनना पड़ा।आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में आयोग के अधिकारियों के निर्देश पर अंडरवर्ल्ड सरगना अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका और बेल्हर से प्रत्याशी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले के बेल्हर विधानसभा क्षेत्र में झावा मैदान में अधिकारियों ने डेक्कन एविएशन से किराए पर लिए गए हेलिकॉप्टर को जब्त कर लिया।सूत्रों ने बताया कि मोनिका और पप्पू यादव को अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर उतारने और सभा को संबोधित करने का समय क्रमश: दोपहर 12.30 बजे और एक बजे निर्धारित किया था, लेकिन दोनों तय समय से देर से अपराहन 1.20 बजे सभास्थल पर पहुँचे।बाद में अपराहन 1.50 बजे दोनों सभास्थल की ओर रवाना हो गए। आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और बेल्हर थाने लाया गया। उन्होंने कहा कि जमानत योग्य धाराओं के कारण बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। सूत्रों ने कहा कि हेलिकॉप्टर को मुक्त नहीं किया गया है और अदालत के आदेश पर ही उसे छोड़ा जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...